गाय की सेवा से मिलता है पुण्य-महापौर प्रहलाद पटेल

नगर निगम द्वारा संचालित सागोद गौशाला का हुआ भव्य लोकार्पण

रतलाम 29 अगस्त । गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है इसलिये गाय की सेवा करने से पुण्य तो मिलता ही है साथ ही देवी-देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद भी देते है।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम द्वारा संचालित सागोद गौशाला के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि हमारे घरों में जब भी खाना बनता है तो पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है। यह पुण्य कार्य भगवान को भोग लागाने जैसा ही है। पौराणिक ग्रंथों में गाय को माता के समकक्ष दर्जा दिया गया है।
विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ सेवा एवं गौ रक्षा करना हमारा परम धर्म है और हमारा कर्तव्य भी है क्योंकि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है समस्त ब्राम्हांड पर गाय का जो उपकार है उसका वर्णन भी नहीं किया जा सकता।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि गौ सेवा व गौ रक्षा हेतु गौशाला का ग्राम पंचायत सागोद व नगर निगम का अनुकरणीय कार्य है इस हेतु महापौर प्रहलाद पटेल, ग्राम पंचायत व जीव मैत्री परिवार बधाई के पात्र है। इस गौशाला से गौ रक्षा होने के साथ ही नागरिकों को गौ सेवा का मौका भी मिलेगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि गौशाला संचालन महापौर प्रहलाद पटेल की अनुकरणीय पहल है नगर निगम को गौशाला की वर्षो से आवश्यकता थी, निश्चित ही इस गौशाला से गौ माता की सेवा होगी व नागरिकों को गौ सेवा करने का मौका मिलेगा।
स्वागत उद्बोधन स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा देते हुए गौशाला के संचालन की जानकारी दी।
प्रांरभ में महापौर प्रहलाद पटेल, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, करण वशिष्ठ, महापौर परिषद सदस्य श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, सागोद ग्राम पंचायत सरपंच कैलाश खदेड़ा, उप सरपंच राजेश धाकड़, सागोद ग्राम सचिव सीताराम आदि का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया व साफा पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल व रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर आदि ने फीता काटकर व गौ माता को गौशाला में प्रवेश कराने के साथ ही गौ माता को चारा खिलाकर गौशाला का लोकर्पण किया गया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती अनिता वसावा, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती शबाना, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, जलज सांकला, मुकेश मीणा, राजेश माहेश्वरी के अलावा दिनेश गवली, अशोक धाकड़, ईश्वरलाल गुर्जर, राजू गुर्जर, सुभाष धाक, नन्दलाल धाकड़, जगदीश गुर्जर, विशाल गुर्जर, विजय धाकड़, श्यामलाल धाकड़, उंकारलाल धाकड़, प्रकाश लोढ़ा, मनीष मालपानी, मणीलाल कटारिया, शंकरलाल पाटीदार, प्रभु नेका, रमेश खदेड़ा, देवीलाल गुर्जर सहित नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र गोठवाल ने किया व आभार स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह ने माना।