
रतलाम। दुसरो की जिंदगी रोशन हो इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी क्रम में नेत्रम संस्था की सक्रियता से पखवाड़े का दूसरा नेत्रदान ग्राम करमदी में सम्पन्न हुआ। नेत्रम संस्था के हेमन्त मुणत ने बताया कि किसी भी परिवार में निधन की सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य सक्रिय हो जाते है एवम परिजनों को नेत्रदान (कार्निया) दान करने की प्रेरणा देते रहते है। इसी क्रम में दिनांक 29/08/2024 गुरुवार ग्राम करमदी की श्रीमती मांगीबाई पटेल उम्र 87 वर्ष का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के रजनीश पाटीदार,सुरेश पाटीदार के द्वार पुत्र कोमल, रंगुन, नरेन्द्र, अनील, अशोक पटेल,एवम परिजन को श्रीमती मांगीबाई पटेल के नेत्रदान (कार्निया) दान करने हेतु प्रेरीत किया परिजनों की सहमति मिलने के बाद हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा द्वारा मेडिकल कालेज डीन डॉ अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफीसर विनोद कुशवाह हैप्पी पीटर, प्रहलाद गेहलोत द्वारा मृतात्मा का कार्निया लिया।
नेत्रंम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि नेत्रदान के लिए सक्रिय सदस्य आशीष काबरा ने अपने निजी वाहन से मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर ग्राम करमदी मांगीबाई पटेल के निवास स्थान पर पंहुचे नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण कर सफल नेत्रदान करवाया नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था रतलाम के नवनीत मेहता,मीनु माथुर ,भगवान ढलवानी ,आशीष काबरा,रजनीश पाटीदार, सुरेश पाटीदार उपस्थित थे। नेत्रम संस्था ने पटेल परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।