240 सिद्धि तप तपस्वियों का ऐतिहासिक विजय तिलक समारोह एवं वरघोड़ा व पारणा का कार्यक्रम 9 सितंबर को

जावरा( अभय सुराणा) । आत्म शुद्धि चातुर्मास समिति के अध्यक्ष धर्मचंद चपडोद श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के अध्यक्ष अशोक लुंकड ने बताया कि आजीवन मानस पटेल पर अंकित रहने वाला अकल्पनीय अविस्मरणीय सर्व मंगलकारी 240 सिद्धि तप तपस्वियों का जावरा नगर में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम प.पु. मुनिराज सिद्धि तप प्रेरक श्री चंद्रयश विजय जी महाराज साहब की शुभ प्रेरणा से निकाशचित कर्मों के समूह को तोड़ने एवं सिद्ध पद की प्राप्ति व आत्म शुद्धि के भाव को लेकर जावरा नगरी पुरी धर्ममय नगरी बनी हुई है इस सिद्धि तप में 8 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के साधक अपनी साधना से इस तपस्या को कर अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं। इस विजय समारोह की भव्य तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परम पूज्य मुनिराज श्री चंद्रयश विजय जी महाराज साहब एवं जिनभद्रविजयजी महाराज की पावन निश्रा में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ एवं आत्म शुद्धि चातुर्मास समिति के पदाधिकारी धर्मचंद चपडोद अभय चोपड़ा पारस ओसवाल अजय सकलेचा अर्पित चत्तर मितेश कर्णावट व श्री संघ के अशोक लुंकड विनोद बरमेचा राजेश बरेमेचा व सभी समाज जनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की भावना व्यक्त करी है।