ग्रामीण क्षेत्र में भी नेत्रदान के प्रति बड़ी जागरूकता, नेत्रदान पखवाड़े में तीसरा नेत्रदान ग्राम धराड़ में हुआ

रतलाम। दुसरो की जिंदगी रोशन हो इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसी क्रम में पखवाड़े का तीसरा नेत्रदान ग्राम धराड़ में सम्पन्न हुआ ।
नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि दिनांक 31/08/2024 शनिवार दोपहर 12ः55 मिनट पर स्व.श्रीमान पीरूलालजी पिता स्व.श्री धुराजी लिम्बोला उम्र 66 वर्ष ग्राम धराड़ नयापुरा तह.जि. रतलाम का स्वर्गवास होने पर पुत्र श्री लाल बहादुरजी लिम्बोला व परिजन द्वारा स्वप्रेरणा से नैत्रदान हेतु रतनलालजी पिता स्व.श्री रामरतनजी पाटीदार धराड़ को सुचित किया व उनके द्वारा गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सूचित किया । सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम न्यास कर्मचारी परमानन्द को साथ लेकर तत्काल धराड़ पहुंचे और सफल नेत्रदान करवाया गया। नेत्रम संस्था ने परिजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए लिम्बोला परिवार धराड़ को धन्यवाद व्यक्त किया।

Play sound