कस्तूरबा नगर स्थित साईं मंदिर पर नंद उत्सव मनाया गया

रतलाम 3 सितंबर । कस्तूरबा नगर स्थित सांई मंदिर में मंगलवार को नंद उत्सव मनाया गया। इसमें प्रख्यात भजन गायक लोकेश पुरोहित ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,राधिका गोरी से बृज की छोरी से माईया करवा दे म्हारो ब्याह जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। सभी महिलाओं ने लाल, पीला, नारंगी रंग के वस्त्र पहन रखे थे। कार्यक्रम में सुंदर नृत्य और भजनों ने वातावरण भक्ति में बना दिया था। सभी महिलाएं कृष्णा भक्ति में झूम उठी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं स्व अल्पाहार दिया गया। सांई मंदिर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शर्मा ने सफल आयोजन की सभी को बधाई दी।

Play sound