नगर निगम द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

रतलाम 17 सितम्बर । नगर निगम परिसर स्थित चिन्ताहरण गणपति मंदिर पर मनाये जा रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव तहत गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनन्त चर्तुदशी पर भगवान श्री गणेश प्रतिमा को नगर निगम से बेन्ड-बाजे के साथ झाली तालाब पर चल समारोह के साथ लाया गया जहां पर जनप्रतिनिधी, पार्शद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री सुहास पंडित, सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल सहित नगर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधिवत् पूजन अर्चन कर प्रतिमा का विसर्जन किया।

Play sound