सामान्य प्रशासन समिति सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
रतलाम । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम सामान्य प्रशासन सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले की रूपरेखा तय की गई।
आयोजित बैठक में तय किया गया कि मेले का शुभारंभ गुरूकुल के बच्चों से वैदिक मंत्रोच्चारण कर किया जाये साथ ही मेले में स्थानीय भजन संध्या, संगीत संध्या, लोक गीत-नृत्य, लाफ्टर शो$आर्केस्ट्रा, इन्स्ट्रूमेंटल कलेक्टीव, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाये साथ ही दशहरे पर नेहरू स्टेडियम व बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन हेतु आर्कषक रावण पुतले का निर्माण करवाया जाये। समिति द्वारा यह भी अनुशंसा की गई कि मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन गुणवत्ता के आधार पर किया जाये।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास के अलावा समिति सदस्य परमानन्द योगी, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती कविता महावर, श्रीमती मनीषा चौहान, समिति सचिव गोपाल झालीवाल आदि उपस्थित थे।