महापौर प्रहलाद पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 41 स्थित कलाईगर रोड से मोती बाबवजी मंदिर तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महामंत्री हेमंत राहोरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य की नागरिकों द्वारा निरंतर मांग की जा रही थी निर्माण कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होने के साथ ही क्षेत्र सुन्दर व विकसित दिखाई देगा।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, वार्ड संयोजक नितेश तल्लेरा , राजेंद्र खाबिया , चंदनमल दख, सत्यनारायण पोरवाल , वीरेंद्र लोढ़ा , अर्पित मूणत ,विकास दुग्गड , रितेश गादिया , देदिप्य पाठक , गोविंद चौहान, प्रकाश मूणत , सुनील चोपड़ा , हर्षित गांधी, शैलेंद्र सोनी, पारस मूणत, नितेश पोरवाल, सुनील गांधी, मुर्तजा कालाभाई एवं व्यापारी बंधु व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे ।