किसानो से अपील कांग्रेस कर रही गुमराह !

ट्रैक्टर रैली के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है कांग्रेस – रामसिंह सिसोदिया

रतलाम। सैलाना में कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानो को गुमराह किया जा रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव की किसान हितेषी भाजपा सरकार किसानो के लिए सोयाबीन की फसल को एम एसपी से खरीदने का आदेश दे चुकी है इसके साथ ही प्याज के निर्यात शुल्क पर 20% की कटौती और सोयाबीन के तेल और सोयाबीन खली पर आयात शुल्क बढ़ाने का भी आदेश दे चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस किसानों को गुमराह कर ट्रैक्टर रैली के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा किसान मोर्चा रतलाम इसका कड़ा विरोध करती है।
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने कहा की किसान भाइयों से अपील है कि कांग्रेस के बहकावे में नहीं आए और अपना समय और धन बर्बाद नहीं करें भाजपा सरकार लगातार सोयाबीन का भाव अधिक मिले इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है ऐसे में कांग्रेस भोले भाले किसान भाइयों को भड़काकर उनका समय समय और धन खर्च करवाने का का काम कर रही है किसान भाइयों से इनसे सावधान रहने की अपील करते हैं। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *