आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

रतलाम 21 सितंबर 2024 । कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर एसडीएम रतलाम शहर श्री अनिल भाना ने ग्राम धबाईपाडा में पशु घर गिरने के कारण हुई दो गायों की मृत्यु के प्रकरण में संबंधित को 77100 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
बताया गया है कि ग्राम धबाईपाडा में श्रीमती कमली पति कांजी का पशु घर गिरने के कारण उनकी दो गायों की मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में एसडीएम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Play sound