मास्टर प्रचेत दंड ने स्पेल क्वेस्ट में अपना परचम लहराया

जावरा (अभय सुराना) । प्रतिभावान छात्र मास्टर प्रचेत जीसने मात्र 8 वर्ष की उम्र में स्पेशल क्वेस्ट मैं भाग लेकर स्कूल लेवल पर पिछले 3 सालों से प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सभी में टॉप कर रहे हैं जिसमें ओलंपियाड में झोनल उत्कृष्टता का पुरस्कार प्राप्त किया है इसके साथ ही लॉजिक कवीट्स जिसमें लगभग 75000 बच्चों ने भाग लिया उसमें इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया प्रचेत न सिर्फ पढ़ाई में वरन खेल के मैदान में भी लगातार फुटबॉल खेल कर दो बार ट्रॉफी प्राप्त कर चुके हैं। वहीं धार्मिक क्षेत्र में भी सामायिक पूर्ण कर ली है आपकी इन महत्वपूर्ण उपलब्धियां पर अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच महाराष्ट्र शाखा द्वारा आपको शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। प्रचेत अपनी उपलब्धियां का श्रेय अपने माता-पिता खुशबू वरुण दंड को देते हैं।

Play sound