जिला अभिभाषक संघ ने कोर्ट परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

रतलाम । 17 से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला अभिभाषक संघ ने कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजीव उबी ने इस अवसर पर कहा कि नगर को स्वच्छ रखने का कार्य नगर निगम तो कर ही रही है नागरिकों का भी दायित्व है कि वे अपने घर, दुकान से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालें।
इस अवसर पर जिला अभिभाषक संघ के सचिव लोकेंद्र सिंह गेहलोत सदस्य, बालमुकुंद पाटीदार, अभिभाषक रोहित रायकवार, ललित कटारिया, पंकज बिलाला, टी एन तिवारी, विनोद राव, विवेक कुशवाहा एवं कर्मचारी पप्पू निनामा तथा नगर निगम की ओर से शैलेन्द्र गोठवाल उपस्थित थे।