पं.दिनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव प्रासंगिक – जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

  • अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाई जयंति
  • दीनदयाल उद्यान में माल्यार्पण कर किया गया स्मरण

रतलाम 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं.दिनदयाल उपाध्याय की जयंति बुधवार को उत्साह एवं उल्लास से मनाई गई। इस मौके पर भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अधिकतम सदस्यता दिवस भी मनाया गया | इसमें बूथ स्तर पर जाकर आमजन को पार्टी का सदस्य बनाया गया। शुरुवात दिनदयाल उद्यान में माल्यार्पण कार्यक्रम से हुई | इसे संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पं.दिनदयाल उपाध्याय के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे| उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा आज एक विशाल वटवृक्ष बनी है।
जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने आरंभ में दिनदयाल उद्यान स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात् पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, नंदकिशोर पंवार, नितीन तिवारी, सुरेन्द्र सिंह भाटी, रवि पालीवाल, राजेश चौहान, करण वशिष्ठ, शंभुलाल पाटीदार, सुशील सिलावट, जितेन्द्र सिलावट, प्रभु नेका, संदीप यादव, राजश्री राठौड़, जीवन ज्योति, अंजु सोनी, सीमा अग्रवाल, विवेक शर्मा, पवन सोमानी, सुदीप पटेल, बद्रीलाल परिहार, गोपाल राठी, प्रहलाद राठौड़, राम जोशी, अशोक सिसौदिया, अशोक सोमानी, पुरषोत्तम बारोदिया, अशोक पाठक, दीपक अग्रावत, महेन्द्र बैरागी, गिरिराज सोनी, शंकरलाल राठौड़, शांतिलाल शर्मा, साजिद अंसारी, अनुज शर्मा, विवेक शर्मा, पार्षद संगीता सोनी, कविता चौहान, रणजीत टाक, धर्मेन्द्र रांका एवं राजु मनोहरलाल सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया, आभार मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी ने माना।
विशेष अभियान में बनाएं 30 हजार सदस्य
भाजपा के पितृपुरुष पं. दिनदयाल उपाध्याय की जयंति पर विशेष सदस्यता में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में 30 हजार से अधिक सदस्य बनाएं गए। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बुथ स्तर पर घर-घर संपर्क किया गया और आमजन को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इस दौरान भाजपा के सदस्यता प्रभारी जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *