सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का लक्ष्य पूरा करेगा दीनदयाल मंडल – मनोज शर्मा

रतलाम 01 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व मे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस चरण मे संगठन ने जो लक्ष्य दीनदयाल मंडल के लिए निर्धारित किया है, वह पूरा होगा। मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता इस कार्य मे जी-जान से जुट जाए ।
यह आव्हान भाजपा दीनदयाल मंडल कामकाजी बैठक मे मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने की। जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी , जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल उपाध्यक्ष नितिन तिवारी मंचासीन रहे।
आरंभ मे मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर दिनदयाल मंडल मे लक्कड़ पीठा एवं हाट की चौंकी पर सदस्यता के शिविर आयोजित होगे। बैठक का संचालन नितिन तिवारी ने किया| आभार नंदकिशोर पंवार ने माना। इस दौरान पार्षद विशाल शर्मा, मनोहर राजू सोनी, धर्मेन्द्र राका, रणजीत टाक संगीता सोनी कविता चौहान, वार्ड संयोजक सुशील सिलावट,राजेंद्र चौहान, शंभूलाल पाटीदार ,भरत सेन ,कमल सिलावट, गोपाल जाधव,संजय शर्मा मालिक, जितेंद्र सिलावट , राकेश मीणा, साजिद अंसारी सलीम कुरैशी, प्रभु नेका वाजिद खान, सुदीप पटेल, मोहन वर्मा, मुकेश परमार, राखी व्यास, सीमा अग्रवाल, अंजू सोनी, जीवन ज्योति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *