जैन स्तवन प्रतियोगिता में बेबी अनिष्का सुराणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

जावरा (अभय सुराणा)। महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा द्वारा आयोजित पर्यूषण पर्व जैन स्तवन प्रतियोगिता में बेबी अनिष्का सुराणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिता समाजसेवी निलेश कुमार जैन सुराणा और सिंगर प्रियंका जैन सुराणा की पुत्री अनिष्का सुराणा ने स्तवन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। माता- पिता ने कहा की यह हर्ष का विषय है। अनिष्का अभी 5 साल की है अगर आगे भी इसने इस क्षेत्र में अगर दिलचस्पी दिखाई तो अनिष्का को ज़रूर शास्त्रीय संगीत सिखाएंगे।

Play sound