
जावरा (अभय सुराणा) । श्री जैन दिवाकर भवन जावरा पर चार्तुमास हेतु विराजित आगम ज्ञाता ध्यान योगी श्री विकसित मुनि जी म.सा. नवकार मंत्र आराधक श्री वीतराग मुनि जी म.सा.का मंगलमय चार्तुमास ध्यान से ज्ञान के अंतर्गत श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा धार्मिक गतिविधियों के साथ तपस्या निरंतर गतिमान है। साथ ही आपके पावन सानिध्य में गुरु अमर संयम अमृत महोत्सव के अंतर्गत श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा द्वारा आयोजित सकल श्री संघ का आयोजन 29 सितंबर को बारिश के कारण स्थगित निर्धारित कार्यक्रम दिनांक 20 अक्टूबर रविवार को खाचरोद रोड स्थित दादावाड़ी पर आयोजित होगा जिसमें 7:30 बजे सकल श्री संघ की नवकारसी सागर साधना भवन पर रहेगी चल समारोह दिवाकर भवन से प्रातः 8:30 से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दादावाड़ी पर पहुंचेगा । जहां सिद्धि तप के 240 तपस्वियों का अभिनंदन पत्र द्वारा बहुमन एवं श्री प्रकाश जी पितलीया के तप की अनुमोदना श्री संघ द्वारा किया जावेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष इंदरमल टुकड़िया एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पुखराज कोचट्टा ने बताया की कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक 18 सितम्बर को प्रातः 11:30बजें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा जावरा नगर कि महिला सफाई कर्मचारी (नगर पालिका) का बहुमान किया जा रहा है सफाई कर्मचारी कि भोजन प्रसादी कि व्यवस्था अन्न क्षेत्र द्वारा की गई हैं ।धर्म सभा का संचालन सहमंत्री आकाश जैन ने किया।