रतलाम श्रीसंघ की और से उप प्रवर्तक अरुण मुनि मसा को 50 वीं दीक्षा जयंती एवं अनुष्ठान आराधिका डॉ साध्वी कुमुदलताजी म.सा. को जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आदर की चादर भेंट की

रतलाम । रतलाम श्रीसंघ से संघरत्न इंदरमल जैन, वरिष्ठ सलाहकार महेन्द्रजी बोथरा एवं संघ अध्यक्ष ललित पटवा पनवेल (महाराष्ट्र) पँहुच कर दिवाकर संघ के एक गरिमामय कार्यक्रम में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा 2, अनुष्ठान आराधिका साध्वी कुमुदलता जी महाराज साहब आदि ठाणा 4, साध्वी विश्वास जी महाराज साहब आदि ठाणा 2 के सानिध्य में कवि रतन पूज्य उपाध्याय श्री केवल मुनि जी महाराज साहब का दीक्षा शताब्दी वर्ष श्रमण संघीय मालव सिंहनी गुरुणी कमलावती जी महाराज साहब का जन्म शताब्दी वर्ष तपस्वी उप प्रवर्तक अरुण मुनि जी महाराज साहब का 50 वां दीक्षा महोत्सव अनुष्ठान आराधिका डॉ साध्वी कुमुदलताजी म.सा. का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत नारायण जी जटिया सदस्य भाजपा संसदीय बोर्ड केंद्र चुनाव समित, समारोह अध्यक्ष
श्रीमान प्रसात ठाकुर विधायक (पनवेल), कार्यक्रम का संपूर्ण लाभ श्रीमती सुआदेवी लालचंद जी बोहरा, सौ. सुनिता बोहरा – अशोक कुमार जैन (सोजतरोड) पनवेल-नवी मुंबई वालों ने लिया।
इस अवसर पर रतलाम श्रीसंघ की और से श्री महेन्द्रजी बोथरा ने सन्त सतियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ इस सुअवसर रतलाम श्रीसंघ की और से पूज्य गुरुदेव उप प्रवर्तक अरुण मुनि मसा को 50वीं दीक्षा जयंती एवं अनुष्ठान आराधिका डॉ साध्वी कुमुदलताजी म.सा. को जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आदर की चादर भेंट की गई।

Play sound