अमृत सागर गार्डन पर बढ़ रहे वाहन दुर्घटना नियंत्रण के लिए गति अवरोधक ( स्पीड ब्रेकर) लगाने के लिए मुकेश गांधी समाज सेवक ने की मांग

रतलाम। अमृत सागर क्षेत्र में बढ़ रही वाहन दुर्घटना को नियंत्रण करने के लिए क्षेत्र के जागरूक समाज सेवक मुकेश गांधी ने क्षेत्र में गति अवरोधक ( स्पीड ब्रेकर) लगाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृत सागर तालाब के पास में गार्डन अभी कुछ दिनों पहले चालू हुआ है,
जिससे क्षेत्र में गाड़ियों के बढ़ते ट्रैफिक की समस्या बढ़ रहीं हैं और कई वाहनों का तेज रफ्तार से आवागमन हो रहा हैं । गार्डन के समीप चौराहा होने से और भारी वाहनों का आना-जाना रहता है। ये मार्ग 4 लेन से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र में वाहनों की तेज गति से आवागमन होने की वजह से दुर्घटनाओ का अंदेशा बना रहता है तथा पास में सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों का स्कूल भी है जो कि अमृत सागर रोड से रहवासियों क्षेत्र की और जाता है। वाहनों के अंधाधुंध आवागमन की वजह से इस अतिव्यस्त मार्ग पर कोई भी बड़ी दुर्घटना गठित हो सकती हैं ? ऐसे में जनता के हित में दुर्घटना से बचाव के लिए और पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी ना हो इसलिए इसे क्षेत्र में तुरंत गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाया जाना चाहिए।

Play sound