ए.क.मा. विद्यालय नामली की श्रीमति कदम, श्रीमति रावत एवम टीचर सतीश पाटिल ने छात्राओं की मोहल्ला क्लास ली

रतलाम/नामली । कोरोना काल कारण विद्यालय बन्द है लेकिन मोहल्ला क्लास बराबर चल रही है। इसी कड़ी में आज आदर्श कालोनी नामली में एकिकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय की श्रीमति ललीता कदम, श्री मति रश्मी रावत एवम टीचर सतीश पाटिल ने छात्राओं की क्लास ली और विद्या अध्ययन करवाया । मोहल्ला क्लास का निरीक्षण जनशिक्षक संकुल नामली के अधिकारी श्री जगदीश राठौड़ ने किया और छत्राओ से पढ़ाई की जानकारी ली । श्री मति कदम ने कहा की छात्राओ की पढ़ाई नियमित जारी रहेगी। विद्यालय बन्द होने के बाद भी वे श्री मति रश्मि रावत के साथ छात्राओ के घर-घर जाकर उन्हें पढ़ा रही है । इसी कड़ी में उन्होंने हरिजन बस्ती अयोध्या बस्ती ओर आदर्श कालोनी में जाकर मोहल्ला क्लास ली है । ताकि उनके विद्यालय की छात्राओ की पढ़ाई निरन्तर जारी ओर वो पढ़ाई का अभ्यास भी नही भूले ओर शासन क़े आदेश का पालन भी हो सके।