लायन सदस्य जनता को लायन वाद से जोड़ें

रतलाम ।  लायन क्लब इंटरनेशनल एक परिवार के रूप में पूरे विश्व में सामाजिक प्रगति का पर्याय बनी हुई है जिसके माध्यम से जुड़कर हम अपना तथा अपने से जुड़े हुए हर व्यक्ति का सामाजिक उन्नति और विकास कर सकते हैं इसलिए लायंस क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों को क्लब की गतिविधियां जनता के साथ मिलकर संपन्न करना चाहिए ।
उक्त उद्गार लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 के रीजन चेयरपर्सन लायन जगदीश सोनी ने झोन एडवाइजरी समिति कि आयोजित द्वितीय बैठक में उपस्थित विभिन्न क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं लायन सदस्यों के बीच व्यक्त किए ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए झोन चेयर पर्सन लायन वीणा छाजेड़ ने कहा कि समाज की उन्नति में सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं का योगदान भी महत्वपूर्ण रहता है । इसके लिए हम लाइन परिवार को हमेशा आगे आकर पहल करना होगी तभी समाज का प्रत्येक व्यक्ति समाज की अग्रणी पंक्ति में शामिल होगा । झोन दो के समस्त अध्यक्ष इस दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं जो लाइन वाद को सीधे जनता से जोड़ रहे हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट जीएमटी मालवा कोऑर्डिनेटर लाइन रवि बोथरा ने कहा कि क्लब की उत्कृष्टता उसके सदस्यों पर निर्भर रहती है । समर्पित निष्ठावान सदस्यों का होना अति आवश्यक है तभी क्लब की गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित की जा सकती है।
मालवा कोऑर्डिनेटर जी एल टी डॉक्टर सुलोचना शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था का लीडर साहसी और मजबूत होना चाहिए उसी के कंधों पर संस्था की बागडोर रहती है वह सब को साथ में लेकर चले और अपने उद्देश्यों को सार्थकता प्रदान करें ।
मालवा कोऑर्डिनेटर संदीप निगम ने कहा कि लायनवाद की मूल अवधारणा यही है कि हम सौहार्द और प्रेम से समाज में एक नई सोच को विकसित करें तभी लाइन वाद का उद्देश्य सफल होगा ।  इस अवसर पर क्लब सदस्यता में वृद्धि के लिए डिस्ट्रिक्ट द्वारा लायंस कल्पना राजपुरोहित को विशिष्ट सम्मान से अतिथियों द्वारा  सम्मानित किया गया
लायंस क्लब क्लासिक के सौजन्य से आयोजित उक्त बैठक में क्लब अध्यक्ष लायन निमिष  व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला । लायंस क्लब गोल्ड की अध्यक्ष कल्पना राजपुरोहित ने आगामी क्लब की गतिविधियों को समस्त अधिकारियों के समक्ष रखा । समर्पण अध्यक्षा अल्पना बोहरा लायंस क्लब सैलाना के अध्यक्ष अनमोल सोनी ने भी अपनी गतिविधियां रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व झोन चेयर पर्सन दिनेश शर्मा, महेश व्यास, मनीष जोशी, रमेश उपाध्याय, आरती त्रिवेदी, अनीता गुप्ता,  रेवा शर्मा, सरोज ओझा, प्रेम पिरोदिया, कनक पिरोदिया, रतन व्यास, राजेश डोरिया,  सुरेंद्र लालवानी,  एसके शर्मा, एमके जैन, डीके जोशी, आशीष जोशी आदि उपस्थित थे ।