श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के संरक्षक प्रकाशचन्द्र सोलीवाल का आकस्मिक निधन

रतलाम। श्री मैढ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाशचन्द्र सोलीवाल (71) का शुक्रवार सुबह हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। दोपहर में उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान तेजानगर से निकल कर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। रास्ते मेंसर्राफा व्यापारीयों, न्यास एवं मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने चांदनीचौक चौराहा पर अंतिम यात्रा का पुष्पवर्षा श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रिवेणी मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार में उनके पुत्र संजय सोलीवाल ने मुखाग्नि दी।
श्रद्घाजंलि सभा में स्व. श्री सोलीवाल द्वारा समाजसेवा में किए गये उत्र्कष कार्या को याद कर संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया, न्यास के अध्यक्ष राजकुमार देवाल, रमेश सोनी, गोपाल धुपड, अशोक मिंडिया, सुरेश सोनी, नंदकिशोर रूणवाल, भुपेंद्र सनगट आदि समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारणकर सामुहिक से रूप मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन तथा गणमान्य नागरीक उपस्थित थे

Play sound