रतलाम । नगर के ऐसे दुकानदार एवं नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर नगर को गंदा कर रहे है ऐसे व्यक्तियों पर लगाम लगाने हेतु नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों से सत्त निगरानी रखी जा रही है इस हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम पर 3 पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार गंदगी व मलबा फैलाने पर होटल शिवजी स्टेशन रोड पर 1000, श्रीराम खण्डेलवाल, खण्डेलवाल नमकीन, बजरंग टी स्टॉल, उत्तम कुमार, गोवर्धन दास, बालाजी रेस्टोरेंट, गुरूनानक किराना, बिसमिल्लाह होटल स्टेशन रोड, रिद्धी-सिद्धी रेस्टोरेंट 80 फीट रोड पर 500-500, नवीन, जय त्रिपाठी, महेश-मोहनलाल, भारत ऑटो मोबाईल, होटल शालिमार, युसुफ बैग वाला स्टेशन रोड, मुकेश फ्रीगंज कलाली पर 250-250, ज्ञान सागर पुस्तक भण्डार, फिरोज खान, हेमन्त राज, दो बत्ती, गौरव, मुस्तफा भाई, मायाश्री रेस्टोरेंट पर 200-200, श्री राजस्थान भोजनालय पर 100 व राधेश्याम महू रोड बस स्टैण्ड पर 50 रूपये का जुर्माना किया गया।
जुर्माने की कार्यवाही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान व श्री पर्वत हाड़े आदि के द्वारा की गई। गंदगी व मलबा फैलाने, अतिक्रमण करने पर संबंधितों के विरूद्ध जुर्माना किये जाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।