उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 24 अप्रैल । उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्यिकर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवडा 25 अप्रैल को रतलाम आ रहे हैं। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवडा 25 अप्रैल को प्रातः 11.00 बजे रतलाम आकर गीता मंदिर स्थित रंगोली गार्डन में आयोजित डा. बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म जयन्ती पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।