रतलाम , 24 अप्रैल । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम एलीट का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 25 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित होने जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन उपमुख्य मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य ,पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के विशेष आतिथ्य एवं मध्य प्रदेश रीजन के वरिष्ठ JSGIF प्रेसिडेंट इलेक्ट मनीष कोठारी एवं जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही आदि के आतिथ्य में बरबड़ रोड स्थित अमृत गार्डन पर आयोजन संपन्न होगा।
ग्रुप के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी ने बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम एलीट विगत दो वर्षों से अपने ऊर्जावान युवाओ के इस संगठन से रत्नपुरी एवं मध्यप्रदेश रीजन में अपने सेवा कार्यो के माध्यम से सभी के दिलों पर छाया हुआ है और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 2025-2027 के अध्यक्ष पद पर पुनीत चोरड़िया , सचिवद्धय पद पर प्रक्षाल सेठ एवं पुनीत गादिया के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अर्पित जैन एवं प्रतीक गांधी , कोषाध्यक्ष पद पर मोहिल चोपड़ा एवं गौरव दख , प्रचार सचिव पद पर समग्र जैन, संगठन सचिव पद पर ध्रुव चोपड़ा, पी.आर.ओ पद पर हर्षवर्धन मूणत एवं मोहित खिमेसरा के साथ 17 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश देवड़ा ( उपमुख्यमंत्री , म .प्र शासन) , विशेष अतिथि के रूप में हिम्मत कोठारी ( पूर्व ग्रहमंत्री , म.प्र शासन) एवं शपथ अधिकारी के रूप में म.प्र रीजन राहुल चपड़ोद , एवं युवा समाजसेवी भरत चोरड़िया, म.प्र रीजन पदाधिकारी हेमंत जैन,जयंतीलाल फाँफ़रिया , दीपेंद्र कोठारी , प्रीतेश गादिया , अश्विन मेहता , ललित कांठेड़ , अमित कोठारी , जयंतीलाल डांगी के साथ समाज के कई गणमान्य उपस्थित होंगे । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ डांगी ,पूर्व सचिव अर्पित जैन, मोहित ख़िमेसरा ,एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयांश सकलेचा , प्रियांश जैन, पूर्व कोषाध्यक्ष पुनीत गादिया, सौरभ मेहता , पूर्व संगठन सचिव मोहिल चोपड़ा पूर्व पी.आर.ओ समग्र जैन, हर्षवर्धन मूणत आदि ने शपथ ग्रहण के इस आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।