
रतलाम । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मानव मात्र को शर्मसार करने वाली घटना आतंकवादियों द्वारा धर्म के नाम की पहचान कर नरसंहार हत्या की उसकी जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रतलाम मेंन के आह्वान पर अन्य अन्य समाज से आए हुए समाज प्रमुखो ने घोर निंदा करते हुए शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर तथा 2 मिनट का मोन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।
इस दुखद अवसर पर श्रद्धांजलि देने वाले जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी जयवंत कोठारी, राजेश रांका, प्रवीण लोढ़ा, रतलाम ग्रुप सचिव विपिन पूनिया, निलेश पोरवाल, सुनील चपलोद, संजीव कोठारी, संजय मोदी एवं महिला सदस्या श्रीमती नगीना लोढ़ा, श्रीमती शीतल पुंगलिया और श्रीमती मधुबाला कटारिया भी उपस्थित थी। अनेक समाज के प्रमुखों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित थे। त्रीस्तुति संघ के सुशील छाजेड़, श्री रत्नपूरी मंडी व्यापारी संघ से रितेश बाफना, दामोदर वंशी जूना गुजराती समाज से राजेंद्र सोलंकी, ममता सोलंकी, सेन समाज से ओमप्रकाश देवड़ा, खटीक समाज से शुभम खींची, जयेश पार्टी से सिद्धार्थ झामर, रवि बारोट, सतीश मुनिया, जागड़िया ब्राह्मण समाज से महेश शर्मा, माली समाज से विष्णु जी राव, समाज और आनंद समाज सभी समाज प्रमुखों के साथ सदस्य बंधु उपस्थित थे। इन सभी समाज जनों ने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से व देश के गृहमंत्री अमित शाह जी से अनुरोध किया आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दें और भारत में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद सबक सिखाये ताकि भविष्य में भारत की ओर आंख उठाकर कर भी न देख सके।