1 अप्रैल से अभी तक 149 जप्त वाहनों का फरियादी व न्यायालय के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर कराया निराकरण

अभियान के तहत 25 पुलिस एक्ट में जप्त 451 वाहनों का निराकरण प्रक्रिया में, आवश्यक कारवाई कर 01 माह में किया जाएगा निराकरण

रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थानों पर अपराधों या 25 पुलिस एक्ट के तहत जप्त वाहनों के निराकरण करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 01 अप्रैल से जारी अभियान के तहत विभिन्न प्रकरणों या 25 पुलिस एक्ट में जप्त वाहनों के निराकरण हेतु प्रशासन के सहयोग से विधिवत कार्यवाही की गई। जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन द्वारा 1 अप्रैल से अभी तक 149 वाहनों के निराकरण के संबंध में आदेश जारी किए गए। प्रशासन के आदेशानुसार निराकृत किए गए वाहनों को असली मालिकों को लौटाए जाएंगे या विधिवत नीलामी की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में रतलाम शहर अनुभाग में 59 वाहनों का निराकरण किया गया। एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पटनवाला के मार्गदर्शन में रतलाम ग्रामीण अनुभाग से 23 वाहनों का निराकरण करवाया गया। एसडीओपी सैलाना सु श्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में सैलाना अनुभाग में 25 वाहनों का निराकरण करवाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में जावरा शहर अनुभाग में 21 वाहनों का निराकरण किया गया। जावरा ग्रामीण अनुभाग में एसडीओपी श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में 14 वाहनों का निराकरण तथा आलोट अनुभाग में एसडीओपी श्रीमती शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में 07 वाहनों का निराकरण कराया गया।
अभियान के अंतर्गत अगले 01 माह के भीतर 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 451 वाहनों का भी प्रशासन के सहयोग से आवश्यक कारवाई पूर्ण कर निराकरण कराया जाएगा।