थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत त्रिवेणी मेला ग्राउंड में जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम। घटना का संक्षिप्त विवरण इस तरह है कि दिनांक 27.04.25 के दोपहर करीब 12.00 बजे थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में त्रिवेणी मेला ग्राउंड पर रविवार के हाट बाजार में कपड़े लेने आए फरियादी नितिन माल के साथ अज्ञात लोगों के द्वारा मोबाइल पर उसका फोटो दिखाने के बाद चाकू से जानलेवा हमला किया था। उक्त घटना पर से थाना दीनदयाल नगर पर अपराध क्रमांक 321/25 धारा 109, 3(5)क्चहृस् का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जानलेवा हमला करने वाले करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक करने के निर्देश प्रदान किए गए। अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन में थाना दीनदयाल नगर की टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी कैमरा के फुटेज देखे गए व आरोपियों की पहचान की गई घटना रवि पिता नाथू मुनिया 20 वर्ष मोतीनगर, सावन पिता अंबाराम निनामा 21 वर्ष मोती नगर , तथा अन्य 04 नाबालिक साथियों के साथ मिलकर घटना की गई है। 15 दिन पूर्व रवि मुनिया के साथ शादी में डांस करने की बात को लेकर ईश्वर नगर में नितिन से विवाद हुआ था इसी बात को लेकर रवि ने अपने साथियों के साथ मिलकर नितिन पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना में 6 लोगों शामिल थे जिनमें से दो बालिक व चार नाबालिक है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- (1).रवि पिता नाथू मुनिया 20 वर्ष मोतीनगर मंदिर के पास रतलाम (2) सावन पिता अंबाराम निनामा 21 वर्ष मोती नगर (3) नाबालिक आरोपी (4) नाबालिक आरोपी (5) नाबालिक आरोपी (6)नाबालिक आरोपी

सरहानीय भूमिका:- निरी. रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी , उ.नि. सचिन डावर, उ.नि.देवीलाल पाटीदार, आर बिलर सिंह, आर दीपक सिंह, आर अवधेश परमार, आर मकन, आर संदीप की सराहनीय भूमिका रही।