राम गुरु की जय जयकार व संघ समर्पण गीत के साथ किया 64 वार्षितप आराधकों का सम्मान

रतलाम । श्री साधुमार्गी जैन श्री संघ रतलाम द्वारा 64 वर्षितप तपस्वियों का अभिनंदन का आयोजन जैन स्कूल सागोद रोड पर राम गुरु की जय जयकार व संघ हमारा अविचल मंगल के गुणगान के साथ प्रारंभ किया गया। जिसमें रतलाम जावरा खाचरोद पिपलिया मंडी निंबाहेड़ा इंदौर प्रतापगढ़ कानवन नीमच एवं आसपास के कई क्षेत्रों से वर्षितप आराधक सम्मिलित हुए। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे आचार्य श्री रामलाल जी मसा के आज्ञानूवर्ती शासन दीपक श्री आदित्य मनी जी मसा रोहित मुनि जी मसा अटल मुनि जी मसा उदित मुनि जी मसा ब्रह्म ऋषि जी मसा शकुंतला श्री जी मसा प्रीति सुधा जी मसा दर्शना श्री जी मसा हितेषी जी मसा आदि ठाणा के प्रवचन के पश्चात कार्यक्रम संयोजक मदनलाल कटारिया ने अपने भाव रखें । साथ ही संघ की समस्त इकाई के पदाधिकारी मंत्री अशोक पिरोदिया समता युवा संघ महिला मंडल बालक मंडल बहु मंडल बालिका मंडल आदि ने भी अपने भाव प्रस्तुत किया इसके पश्चात अभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत तीन नवकार मंत्र के जब के साथ संघ समर्पण गीत संघ हमारा अविचल मंगल नंदन वन सा महक रहा गीत के साथ समस्त पदाधिकारी द्वारा तपस्वियों को कुमकुम चावल लगाकर शॉल माला अभिनंदन पत्र के द्वारा उनका अभिनंदन किया गया एवं इच्छु रस से उनका पारणा संपन्न करवाया जिसमें एक अनुठापन संघ द्वारा प्रस्तुत किया गया 66 तप आराधकों का इतने ही ग्रुप बनाकर एक साथ अभिनंदन किया गया व तीर्थंकर प्रभु के जय घोष के साथ संपन्न किया इसके पश्चात श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारी और परिवार जन द्वारा भी अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम संयोजक मदनलाल कटारिया बाबूलाल सेठिया सुदर्शन पिरोदिया चंदनमल पिरोदिया निर्मल मूनत निर्मल लूनिया ललित कोठारी विकास छाजेड़ रमेश कटारिया विनोद मेहता सुशील गोरेचा प्रीतेश गादिया संजय कोठारी प्रकाश कोठारी रवि कटारिया प्रकाश नंदेचा श्रेणिक मंडोत प्रसनजीत बोहरा महावीर मूणत, शांतिलाल गांधी, राजेश सियार, प्रदीप छिपानी, पवन कोठारी, सुनील कटारिया, नरेंद्र गादिया, अर्पित गांधी, अर्पित बाफना, संगीता मूणत, श्वेता पिरोदिया, कविता मेहता, आशा संघवी, ऋषभ मूणत, नमन कोठारी, जय बाफना, तुषार संघवी, परी लासोड आदि द्वारा किया गया। अखिल भारतीय संघ से विशेष रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित अजीत चेलावत, कमल पिरोदिया, चंद्रशेखर जैन, अभय चोपड़ा चित्रेश मेहता, सचिन खरीवाल, रितेश मेहता, मनोज पीपाड़ा, अशोक जैन, मोतीलाल मूणत, राजकुमार बाफना आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश गादिया, हिंजल पगारिया, विनोद मेहता ने किया । कार्यक्रम में लगभग 5000 से अधिक की उपस्थिति में समाजजन उपस्थित थे । जिन्होंने कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रशादी का भी लाभ लिया कार्यक्रम के अंत में आभार मंत्री अशोक पिरोदिया ने माना।

Play sound