
रतलाम । जिला सामाजिक न्याय विभाग रतलाम में पदस्थ वरिष्ठ लेखापाल श्रीमती किरण चहान्दे 29 अप्रैल को 42 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुईं। श्रीमती किरण को विभागीय साथियों द्वारा श्रीमती संध्या शर्मा उपसंचालक सामाजिक न्याय के मुख्य आतिथ्य में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। समारोह में जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र एवं जनचेतना परिषद विद्यालय के साथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्रीमती किरण ने अपने विदाई संबोधन में विभाग में सेवाकाल में सहयोगियों और उपसंचालक महोदया के सहयोग एवं सहकार का विशेष उल्लेख कर आभार ज्ञापित किया।