पंडित श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण

ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी द्वारा

रतलाम । श्री बद्रीनारायण ट्रस्ट रतलाम द्वारा आज त्रिवेणी तट स्थल पर पंं. श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी के करकमलों से मुख्य यजमान श्रीमती ममता अनिल झालानी के साथ ही श्री बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट के राजेन्द्र शर्मा, मनोहर पोरवाल, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल सहित धर्मालुजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व पं. संजय ओझा, गामोट जी द्वारा मूर्ति अनावरण के मुख्य यजमान श्रीमती ममता अनिल झालानी केे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन हवन आदि कार्य सम्पन्न कराया गया । यजमान श्रीमती ममता-अनिल झालानी द्वारा दिं. 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नियमित रूप से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु हवन पूजन पं. संजय ओझा के मार्गदर्शन में किया गया । इसी के साथ मंदिर स्थल में शिव पंचायत की प्रतिमाओं की स्थापना निशिका विशाल सोनी कन्नौद वालों द्वारा की गई। साथ ही मंदिर पर कलश स्थापना भी की गई। इस अवसर पर अशोक रचना देवी सोनी कन्नौद पूरे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मूर्ति अनावरण के अवसर पर महर्षि उत्तम स्वामी जी द्वारा ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संत ही इस जगत में कृपावंत है। वह महापुरुष डोंगरे जी महाराज है। हम जिस वर्ग में व्यक्ति है उसी वर्ग के व्यक्ति से चर्चा करेंगे, लेकिन जिसका मार्ग ही परमार्थ हो, ईश्वरीय हो जिनका अपना वर्ग सब में है ऐसे हमारे डोंगरे महाराज है। ईश्वर के साथ संवाद करने के भाव डोंगरे महाराज के थे। डोंगरे महाराज की प्रतिमा अनावरण करके आप लोगों ने श्री बद्री नारायण के चरणों में अपना नाम लिखा दिया है । आप लोगों ने जो कार्य किया है वह प्रशंसनीय है । जब भी संत की प्रतिष्ठा होती है पृथ्वी बड़ी प्रसन्न होती है । भगवान बद्री नारायण को अगर प्राप्त करना है तो रोज एक बार डोंगरे महाराज की प्रतिमा को प्रणाम करने जरूर आवे । माह में कम से कम एक बार सत्संग जरूर करें ।
इस अवसर पर श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा मूर्ति अनावरण के यजमान श्रीमती ममता अनिल झालानी एवं शिव पंचायत मूर्ति स्थापना के निशिका विशाल सोनी कन्नौद वालों का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इससे पूर्व महर्षि उत्तम स्वामी जी का श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा, मनोहर पोरवाल, नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, नारायण राठौड़, कन्हैयालाल मौर्य, मनोज शर्मा के साथ ही प्रदीप उपाध्याय, नवीन चौधरी, संजय चौधरी, झमक भरगट आदि ने स्वागत सम्मान किया ।
धर्म सभा में स्वामी जी द्वारा उदबोधन पश्चात त्रिवेणी तट स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। मूर्ति अनावरण के अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कैलाश व्यास द्वारा किया गया।

Play sound