श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वाधान में अक्षय तृतीया पर राजपूत समाज का 24 वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

रतलाम । श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के अवसर पर राजपूत समाज का 24 वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।विवाह समारोह में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह पंडित श्री शशि प्रकाश जी जोशी एवं अन्य सहयोगी पंडितों द्वारा वैदिक रीति से संपन्न किया गया। प्रातः 9:30 बजे वर पक्ष के अभिभावकों परिजनों एवं दुल्हों का चल समारोह घोड़ियों पर बग्गी में लड्डू गोपाल और माता तुलसी को मुख्य यजमान ने गोदी में धारण कर राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना से निकला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर पहुंचा। यहां वधू पक्ष द्वारा वर पक्ष की अगवानी की गई तोरण रस्म के पश्चात विवाह मंडप में वेदोक्त रीति से विवाह समारोह संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर समिति द्वारा दिए गए सामान के अलावा विवाह प्रमाण पत्र भी वर वधू पक्ष के अभिभावकों को प्रदान किया इस अवसर पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल,मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह राठौर, विक्रम सिंह भाटी, जुझार सिंह गोयल, सुरेश सिंह चावड़ा,प्रेम सिंह सिसोदिया, देवी सिंह राठौर, पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर, रघुवीर सिंह सांखला, निखिलेश सिंह पवार, कौशल सिंह पंवार, राजेश सिंह पंवार, राजेश सिंह चौहान,जोगेंद्र सिंह सिसोदिया, युवराज सिंह चौहान, गौरव सिंह सोलंकी,विजय सिंह पंवार,नरेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट अजय सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह पंवार, डाडम सिंह राठौर,भारत सिंह सोलंकी, सुरेश सिंह सिसोदिया,दिलीप सिंह सोनगरा, मनोहर सिंह चौहान, श्रीमती किरण गोयल, सीमा देवड़ा, जया गोयल, राजेश्वरी राठौर, कविता देवड़ा, गायत्री चौहान, वंदना भाटी, राजकुमारी पंवार,पुष्पा चौहान, अनीता राठौर, मंजुला गहलोत, ममता चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष द्वारा दी गई।

Play sound