रतलाम । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरीया द्वारा लगातार रतलाम शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने व हथियार को अपने पास रखने वाले लोगो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम का टीम का गठन किया गया है।
घटना का विवरण – दिनांक 04.05.2025 की रात्री में चेकिंग के दौरान जरीये मुखबीर सूचना पर आरोपी दिनेश पिता दीपक परिहार जाति ठाकुर उम्र 39 साल नि.मुखर्जी नगर रतलाम को पकड़ा गया जिसके पास से एक लोहे का धारदार छुर्रा किमती करिबन 100/- रुपये का जप्त किया गया है, आरोपी के खिलाफ थाना माणकचौक रतलाम पर अप.क्र.290/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपी– दिनेश पिता दीपक परिहार जाति ठाकुर उम्र 39 साल नि.मुखर्जी नगर रतलाम ।
सरहानीय भूमिकाः- उनिरी.अनुराग यादव थाना प्रभारी ,कार्य.उनि अंगद प्रतापसिंह, आर.156 हरिओम अकोदिया एवं आर.319 अविनाश माणकचौक रतलाम की सराहनीय भूमिका रही है।