पुलिस थाना पिपलौदा द्वारा किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर 59,500 रुपए बरामद किए

रतलाम । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.05.2025 को फरियादी मोहन पिता पीरूलाल चारेल उम्र 28 साल निवासी बामनघाटी द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 02.05.2025 को रात्री मे मेरी किराना की दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश दुकान का गल्ला व गल्ले मे रखने नगदी 70,000 रुपये चोरी कर ले गये एवं दुकान का सामान बिखेर दिया । सुचना पर थाना पिपलौदा पर अपराध क्रं- 164/2025 धारा- 331(4), 305 BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

कार्यवाही का विवरण – पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चोरी की घटना की पतारसी व आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु इन्चार्ज थाना प्रभारी पिपलौदा उनि इन्द्रपालसिंह राठौर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। जिसमे टीम के अथक प्रयास से उक्त प्रकरण मे आरोपीगण 01. संजु पिता नारायण डिण्डोर उम्र 31 साल निवासी बामनघाटी 02. रतनलाल पिता कुशाल मईड़ा उम्र 26 साल निवासी बामनघाटी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपीः ( 01) संजु पिता नारायण डिण्डोर उम्र 31 साल निवासी बामनघाटी (02) रतनलाल पिता कुशाल मईड़ा उम्र 26 साल निवासी बामनघाटी ।

जप्त मश्रुका:- 59,500 रुपये नगदी ।

सराहनीय भूमिका – उनि इन्द्रपालसिंह राठौर, प्रआर सुरेन्द्रसिंह, आर. अनिल पाटीदार, समरथ पाटीदार , सतीश परमार की सराहनीय भूमिका रही।