
पनागर (राजेश जैन दद्दू ) । परमपूज्य नवाचार्य 108 आचार्य समय सागर महाराज संसघ के मंगल मय सानिध्य में मज़्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव होने जा रहे हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया पनागर में होने जा रहे जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन जबलपुर के अध्यक्ष श्री मुल्कराज अंजलि जैन बादशा परिवार को महोत्सव के कुबेर इंद्र बनने का परम सोभाग्य प्राप्त किया। आप के कुबेर इंद्र बनने पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा जैन कासलीवाल विनय जैन अश्विन जैन आदि पदाधिकारियों ने आप के सातिशय पुण्य की अनुमोदना करते हुए बंधाई दी । दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन महाकौशल विंध्य रीजन मेन ग्रुप आपके पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना करता है।