

रतलाम। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य सौरभ गोविंद काकानी ने अपनी सुपुत्री द्राक्षी के जन्म दिवस के अवसर पर 27वीं बार रक्तदान किया साथ में फाउंडेशन सचिव गोविंद काकानी द्वारा 104 वी बार पोत्री के जन्मदिन की खुशी में रक्तदान किया।
इस अवसर पर परिवार के सदस्य सुनीता गोविंद काकानी, एकता सौरभ काकानी ,सुरभि रत्नेश राठी ,कुमारी द्राक्षी काकानी, प्रिषा राठी ,शिवांश काकानी की उपस्थिति में मानव सेवा समिति के कोषाध्यक्ष राजकुमार सुराणा, वरिष्ठ सदस्य हेमंत मेहता, डॉक्टर इंद्रमल मेहता द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया| काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सदस्यों द्वारा बड़बड़ श्री हनुमान मंदिर , गौशाला एवं बालिका गृह पहुंचकर द्राक्षी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपनी खुशियों को दूसरों की खुशियों के साथ बांटने के उद्देश्य की गतिविधियों के साथ मनाया ।