जे.एस.जी. संगिनी उमंग रतलाम द्वारा मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर भेट

रतलाम। जैन सोशयल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम के सेवा के संकल्प के तहत जलसेवा प्रोजेक्ट में मेडिकल कॉलेज रतलाम में वाटर कूलर लगवाया गया जिसका सहयोग मीना लुनिया, रश्मि जैन, सरोज कोठारी ,अनीता हरकावत, मीना कटारिया द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज डीन अनीता जी मुथा द्वारा संगिनी उमंग परिवार को धन्यवाद दिया गया सभी वाटर कूलर के सहयोगियों का स्वागत संगिनी अध्यक्ष रेनू लुनिया, संगीता कांठेड़, निर्मला पटवा, अनिता कोठारी व मधु चोपड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगिनी सखिया संगीता पोरवाल, आभा नागोरी, सरोज चत्तर, ममता भंडारी ,नीता बाफनागणा नाहर, साधना पोरवाल व अन्य संगिनी साथी उपस्थित रही।