


रतलाम। 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले शहर के लगभग 75 से अधिक विद्यार्थियों को अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति और राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा होटल पुष्पांजलि में आयोजित समारोह में स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए अनुनाद संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि इस अवसर पर अतिथि के रुप में सांदीपनि सी एम राइज विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संध्या वोरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमिष व्यास, युवा उद्योगपति गौरव अजमेरा, जन अभियान परिषद के जिला संयोजक रत्नेश विजयवर्गीय, वरिष्ठ व्याख्याता राजीव पंडित, साहित्यकार संजय परसाई, जनवादी लेखक संघ के जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह राठौर, अभिभाषक सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश सिंह तंवर, जयंत उपाध्याय, अरविंद सेवन्या, नरेन्द्र त्रिवेदी आदि ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी ओ पी मिश्र ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के माता-पिता भी उपस्थित थे।
समारोह के प्रारंभ में राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पॅंवार ने अपने उद्बोधन में समारोह की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके द्वारा अर्जित की गई सफलता के लिए बधाई देते हुए, उन्हें सभी प्रकार के तनाव से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी अपेक्षाओं का बोझ बच्चों पर ना डालें, उन्हें दबाव मुक्त होकर पढ़ाई करने दें।
इस अवसर पर अनुनाद संस्था के कलाकार प्रदीप शर्मा, मनोज जोशी, डॉ एस एन पड़ियार, संजय सरल, मनीष सोनी, अशफाक जावेदी, जलज शर्मा, नयन सुभेदार, शोभा शेर, अवनी उपाध्याय, रूद्राणी तांडेल आदि ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित कर दिया। समारोह का प्रभावी संचालन साहित्यकार आशीष दशोत्तर ने किया और आभार नरेन्द्रसिंह डोडिया ने व्यक्त किया।