पतंजलि की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया

हर घर योग को आयुर्वेद स्वदेशी भारतीय शिक्षा चिकित्सा मूल संस्कृति को घर-घर पहुचाने का लक्ष्य दिया

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम मध्यप्रदेश पश्चिम पाचों संगठन के पदाधिकारी योग शिक्षक शिक्षिकाओं सहित नव योग शिक्षकों की उपस्थिति में 26 मई दिन सोमवार प्रातः 05:30 से 07:30 विधायक क्रीड़ा केन्द्र स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी योग सत्र पश्चात् संगठनात्मक जिला कार्यकारिणी नव दायित्व निर्धारण बैठक को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी राजेन्द्र आर्य युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ वर्ष 2025- 26 दो वर्षीय कार्य काल के लिए जिम्मेदारी सौपी गई जिसमें राज्य कार्य कारिणी सदस्य युवा भारत विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, सह जिला प्रभारी एस. के. गौतम, किसान सेवा समिति संरक्षक मोहनलाल मुरलीवाला, जिला प्रभारी राजेश धाकड़, सहप्रभारी अम्बाराम मईडा, जिला कार्य कारिणी सदस्यों में योग खेल प्रशिक्षक अश्विनी शर्मा, रत्नेश विजयवर्गीय, मुकेश गुरनानी, गोवर्धन बिलवार सैलाना, दिपक राठौर, प्रहलाद सिंह सोलंकी, डॉ मुकेश राठौर, महेन्द्र सोनी, विक्रम राठौर रावटी, डॉ प्रकाश शर्मा सागौद, दिलीप हिंदू, नरेंद्र श्रेष्ठ को सामूहिक योग संकल्प शपथ दिलाई गई नई कार्यकारिणी को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का दायित्व सोपा गया।
राष्ट्र ऋषि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मन की बात संबोधित करते हुए कहा अब एक साथ चार पीढ़ियों युवा जनरेशन योग कर रही यही योग की संस्कृति को विकसित करते चलना है योग दिवस 2025 एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम पर रचनात्मक तरीके से योग दिवस मनाने का आव्हान किया योग जन अभियान गाँव गाँव हर नगर योग सिखने सिखाने के लिए तैयार हो जाए ।
वर्तमान युग स्वतंत्र राष्ट्र उन्नति वैभवशाली भारत निरोगी स्वाभिमानी स्वावलम्बी आत्मनिर्भर बनें इस और हर घर योग को पहुंचाना सनातन संस्कृति का प्रचार प्रचार भारतीय शिक्षा बोर्ड स्वदेशी शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ा आयोजन तहसील कार्यकारिणी का गठन जिले में योग शिविरों का आयोजन करने का दायित्व दिया नई ऊर्जा और नई शक्ति के साथ नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गुरु निष्ठा के साथ कार्य करें।