श्री दिगम्बर जैन पंचायत रांची समाज का चुनाव सम्पन्न

विनीता जैन सेठी सर्वाधिक मतों से विजय हुई

रांची । श्री दिगंबर जैन पंचायत रांची के नई कार्यकारिणी 2025-27 का चुनाव 25 मई को रांची समाज के निर्देशन में चुनाव पदाधिकारी राकेश जैन रारा, अनंत जैन काला के द्वारा वोटिंग के माध्यम से संपन्न हुवा। चुनाव के नतीजा आने के बाद नई कार्यकारिणी गठन को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार बाकलीवाल को अध्यक्ष बनाया जा सकता है उपाध्यक्ष पद के लिए संजय छाबड़ा का नाम अभी एक नंबर पर चल रहा है मंत्री पद के लिए का जितेंद्र छाबड़ा के प्रबल दावेदारी मानी जा रही है सह मंत्री के लिए दो नाम पर चर्चा हो रही है जिसमें संजीव गंगवाल और राकेश गंगवाल का नाम चर्चा में है भंडार मंत्री के लिए अजीत कला और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद झंझरी के नाम की चर्चा की जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समर्पण अच्छा के 13 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है आदिनाथ ग्रुप के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है अब इस बात की चर्चा भी जोरों पर है की नई समिति आने के बाद मंदिर के आमदनी किस तरह से बढ़ेगी यह एक बड़ा मुद्दा बनेगा लेकिन सभी विजेता ने कहा कि सभी एक जुट होकर समाज का विकास में पूर्ण योगदान देंगे ओर समाज के विकास और उत्थान का काम सभी एक साथ मिलकर करेंगे। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव में तीन महिलाएं उम्मीदवार जीत हासिल की है प्रथम स्थान पर विनीता सेठी ने सर्वाधिक सबसे ज्यादा वोट लाकर अपनी जीत दर्ज की है महिलाओं को भी बड़ी जिम्मेवारी समाज के लोगों को देने की जरूरत है। इन सभी को बधाई देने में रांची के संदीप जैन पत्रकार,भाग चंद-पुष्पा जैन अजमेरा,सुमेर-माधुरी जैन अजमेरा,दिलीप कीर्ति जैन अजमेरा, संजय जैन सेठी,मुम्बई से महेन्द -कुकू जैन अजमेरा,वापी से मनोज-मिना जैन अजमेरा, कोडरमा से अशोक-मंजू जैन अजमेरा,बिनोद जैन अजमेरा,समाज के उप मंत्री नरेंद जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा,वार्ड पार्षद कोडरमा पिंकी जैन, मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा,नविन जैन के साथ सभी ने सभी विजेता को बहुत बहुत बधाई दी।