थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा लालबाग कालोनी में चैन स्नेचिंग की घटना का दो दिन में किया खुलासा

02 आरोपी गिरफ्तार, सोने का पेण्डल व मोटर सायकिल जप्त

रतलाम । थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा लालबाग कालोनी में चैन स्नेचिंग की घटना का दो दिन में खुलासा किया है। उक्त मामले में पुलिस ने 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.06.2025 को फरियादी गीताबाई पति शम्भुलाल सीनमजी उम्र 75 साल निवासी मकान नम्बर 07 अष्ठ विनायक कालोनी रतलाम ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 31.05.25 को मै शाम करीबन 07.30 बजे अपने घर से टहलती हुई लालबाग गेट के पास बगीचे तरफ टहलने गयी थी। बगीचे के पास एक मोटरसाईकिल पर दो व्यक्ति थे जिनमे से एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझसे लालबाग तरफ जाने वाले रास्ते के बारे मे पुछने लगा । मैने उसको लालबाग के गेट तरफ इशारा करते हुए बताया तो वह व्यक्ति मेरे पास नही सुनने का बहाना कर आया और मेरे गले पर हाथ से झपट्टा मारा व मेरा सोने का मंगलसुत्र झपट लिया और मोटरसाईकिल पर बैठकर दोनो व्यक्ति मौके से भाग गये । जिस पर थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक – 421/2025 धारा 304(2) BNS का पंजीबद्ध किया गया ।

टीम का गठन – घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में, श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही
पुलिस टीम घटना के पश्चात् से लगातार लागबाग कालोनी व आसपास रतलाम शहर मे लगे करीबन 50 सीसीटीवी के फुटेज चेक किए गये तथा विश्वसनीय मुखबीर को अज्ञात आरोपियो की पतारसी व पुलिस टीम को सिविल ड्रेस में पताशी लगाया गया। घटना स्थल के मिले फुटेज तथा संदेही चन्दन बोरासी तथा चन्द्र शेखर पाटीदार की मुखबीर द्वारा सूचना दी गई कि उक्त दोनो संदेही मोटर सायकिल से कही जाने वाले है तथा खदान के पास बंजली बायपास पर बेठे है । सूचना विश्वसनिय होने से मुखबीर सूचना पर बंजली बायपास पर खदान के पास से आऱोपी चन्दन पिता जगदीश बोरासी उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम तथा चन्द्रशेखर पिता राकेश पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम को पकड़ा तथा पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया बाद आऱोपियो के कब्जे से मंगल सूत्र व घटना में प्रयुक्त एक TVS मोटर सायकिल क्रमांक MP43MF8041 को जप्त की गयी ।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(01)चन्दन पिता जगदीश बोरासी उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम
(02) चन्द्रशेखर पिता राकेश पाटीदार उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम

आपराधिक रिकार्ड–
चन्दन पिता जगदीश बोरासी उम्र 35 वर्ष निवासी नयागांव टेंकर रोड़ रतलाम

  1. अपराध क्रमांक 737/25-11-17 376(2),एफ,भादवि व 5 एम,5 एन,6 पाक्सो एक्ट 731/21.12.17 166/23.12.17 न्यायालय विचाराधीन
  2. 361/04.8.2020 323,294,506,34 भादवि. इजाफा 324,325,326 भादवि. 330/18.08.2020 473/20.8.20 न्यायालय विचाराधीन
  3. अपराध क्रमांक 781/17.12.21 294,323506 भादवि 715/30.12.21 222/17.2.22 न्यायालय विचाराधीन

जप्त मश्रुका –
(01) एक सोने जेसी धातु का पेण्डल तथा तीन सोने के मोती कीमती – 50000/- रूपये
(02) एक TVS मोटर सायकिल क्रमांक MP-43-MF-8041 कीमती – 30000 रूपये

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि ध्यान सिंह सोलंकी,सउनि प्रदीप शर्मा, आरक्षक अभिषेक पाठक, आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक कपील लोहार, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, आरक्षक बबलू मालवीय, आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक इमरान खान, आरक्षक अर्जुन खिंची की सराहनीय भुमिका रही ।

Play sound