तीन दिवसीय ‘मालवा विचार मंथन’ का आयोजन 6 जून से होगा

जावरा (अभय सुराणा) । अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा 6, 7, 8 जून को मालवाविचार मंथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आपरेशन सिन्दूर पर केन्द्रित वेचारिक कार्यक्रम संपन्न होगे।
उपरोक्त जानकारी संस्था प्रमुख अभय कोठारी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेन्द्र त्रिवेदी ने देते हुए बताया कि अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन एवं समग्र मालवा द्वारा श्रीराम विधा मन्दिर पर दिनांक 6 जून 2025 शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर -वीर गान ‘का आयोजन होगा जिसमे विभिन्न साहित्यकारो व्दारा अपनी रचनाओं का पाठ किया जावेगा । इसी प्रकार 7 जून 2025 शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर पर महिला संगोष्ठी का आयोजन रखा गया है। जिसमें विभिन्न महिलाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये जाएगे।
कार्यक्रम मे 8 जून 2025 रविवार को व्याख्यान माला का आयोजन रखा गया हे जिसमे ‘आपरेशन सिंदूर- भारतीय शोर्य की नई गाथा ‘ विषय पर मन्दसोर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रविन्द्र कुमार सोहोनी अपने विचार व्यक्त करेगे । विशेष अतिथि के रुप मे वरिष्ठ पत्रकार डॉ .धनश्याम बटवाल उपस्थित रहेगे । उक्त आयोजन श्री राम विद्या मन्दिर रामबाग जावरा पर 6 जून से 8 जून तक रात्रि 8 बजे होगा ।
संस्था प्रमुख अभय कोठारी , कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेन्द्र त्रिवेदी, कार्यक्रम समन्वयक रमेश मनोहरा, समग्र मालवा संयोजक मनोहर सिह चौहान मधुकर , महासचिव महेश शर्मा , कोषाध्यक्ष दिलिप त्रिवेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती सविता पटेल ,संयुक्त सचिव वीरेन्द्र सिंह चौहान एवं आयोजन समिति के सदस्यों जगदीश उपमन्यु, श्रीमती अर्चना करनावट , निकुम्भ पुरोहित, अभय कांठेड़ मंत्री, विनोद चोरसिया, जगदीश धनोतिया , दिनेश पौराणिक, धीरेन्र्द श्रीमाल, शेलेन्र्द जोशी , शिवराज सिंह तोमर , दीपक त्रिवेदी आदि ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर मालवा विचार मंथन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Play sound