
रतलाम। भारतीय जनता निर्माण श्रमिक मंच के प्रदेश प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय के निर्देशनुसार व प्रदेश महामन्त्री माखनसिंह धाकड़ की अनुशंसा पर मदनलाल मालवीय ( सेजवाता) को भारतीय जनता निर्माण श्रमिक मंच का रतलाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । यह नियुक्ति उन्हे श्रमिकों के हित मे कर रहे कार्यो को देखते हुए दी गई।
मालवीय ने कहा की मजदूरों की समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी । इस नियुक्ति पर गोविंद परिहार, शयामलाल पंवार, दिलीप चावरे, राजू कटारिया, समरथ मालवीय आदि स्वागत व हर्ष व्याप्त है ।