एक-पेड़-माँ-के-नाम अभियान अंतर्गत डॉ भीमराव अम्बेडकर मंडल में पौधारोपण

रतलाम, 6 जून। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल के तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्षा सोना शर्मा, मुख्य रुप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान एमआई सी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद धीरज कुँवर, शक्ति सिंह राठौर, लोकेश जायसवाल, प्रवीण दीक्षित, पूजा शर्मा, देव कन्या मीना सहित जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल एवं वार्ड के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, पार्षदगण आदि ने पौधारोपण किया।

Play sound