04 आरोपी गिरफ्तार, 02 मोबाईल व लुटे गये 5200/- रुपये जप्त

रतलाम । थाना सैलाना जिला रतलाम पुलिस द्वारा लूट की घटना का 05 घण्टे में किया खुलासा कर 04 आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास से 02 मोबाईल व लुटे गये 5200/- रुपये जप्त किया है।
संक्षिप्त विवरण – दिनांक 05.06.2025 फरियादी रोहित सोनी ने थाना सैलाना पर रिपोर्ट किया कि रात्रि के समय करिबन 01.00 बजे मैं अपने दोस्त राजेश पाटीदार के साथ शीतल तीर्थ होटल प्रेमवाटीका से खाना खाकर मोटरसायकल से अपने घर सैलाना तरफ आ रहे थे कि सांई मंदिर के पास धामनोद रतलाम बांसवाडा मार्ग पर एक मोटरसायकल व एक स्कूटी पर चार अज्ञात व्यक्ति जिनमे दो मोटरसायकल पर और दो स्कुटी पर सैलाना तरफ से सामने से आये तथा मेरी मोटरसायकल के सामने लाकर दोनो गाडियो से हमारा रास्ता रोक दिया। उन चारो व्यक्ति में से एक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी जिसने मोटरसायकल से उतर कर मेरी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी तथा ये चारो लोग हम दोनो से बोले कि तुम्हारे पास जो भी सामान रुपये सोना चाँदी, मोबाईल है निकाल कर दे दो तो मैने तथा मेरे दोस्त राजेश पाटीदार ने बोला की तुम कौन हो और ऐसा काम क्यो कर रहे हो, तो इन चारो लोगो नें हम दोनो के साथ माँ बहन की नंगी नंगी गालियाँ देने लगे व उन चारो ने मेरी पेंट की जेब में से जबरदस्ती मेरा पर्स निकाल लिया और उसमे मेरी आईडी व नगदी करीबन 2000/- रूपये व मेरा नोट 09 प्रो मेक्स कम्पनी का मोबाईल जिसमें सीम न. 6262513014 तथा राजेश पाटीदार की जेब से उसका पर्स जिसमे आईडी, नगदी करीबन 3500/- रूपये व मोबाईल वन प्लस 9907582929 छीन (लूट) लिये तथा ये चारो लोग उनकी मोटरसायकल व स्कूटी से मौके से रतलाम रोड़ तरफ भाग गये ।
पुलिस कार्यवाही का विवरण– पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार(भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरी. सुरेन्द्र सिंह गडरिया व चौकी प्रभारी उनि आनन्द बागवान विशेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपियो की तलाश में रवाना होकर घटनास्थल की तस्दीक कर आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये एवं कंट्रोल रुम के फुटेज देखे और फरियादी को फुटेज दिखाये जिसमे फरियादी द्वारा बताये गये हुलिये से मिलते जुलते व्यक्ति एवं वाहन दिखे, जिस पर टीम द्वारा पतारसी करते हुए मुखर्जी नगर पहुँच कर आरोपियो के किराये के मकान पर पहुँच कर घेराबंदी कर सभी 04 आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपीगण से लुटी गई मश्रुका 5200/- रुपये व 02 मोबाईल जप्त किये गये। बाद घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साईकल, 01 स्कुटी, नकली पिस्टल (लाईटर) जप्त की गई ।
गिरफ्तार आरोपी- (01) अमन पिता गुड्डु बैरागी उम्र 23 साल निवासी धराड थाना बिलपांक, (02) कपिल पिता गोविन्द शर्मा उम्र 24 साल निवासी धतुरिया थाना बिलपांक, (03) महेन्द्र सिंह पिता लालसिंह पंवार जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी कारोदा थाना नामली (04) राकेश पिता समरथ जाट उम्र 23 साल निवासी चिकलिया थाना बिलपांक ।
जप्त मश्रुका- 01. 5200/- रुपये नगदी ।
(02) 02 पर्स मय फरियादी के आईडी कार्ड ।
(03) 02 मोबाईल किमती 40,000/- रुपये।
(04) 01 हिरो स्प्लेण्डर मोटर साईकल किमती 1,00,000/- रुपये (घटना में प्रयुक्त) ।
(05) 01 होण्डा एक्टिवा स्कुटी किमती 80000/- रुपये(घटना में प्रयुक्त) ।
(06) 01 नकली पिस्टल लाईटर (घटना में प्रयुक्त) – कुल मश्रुका – 2,25,200/-
सराहनीय भूमिका – निरी. सुरेन्द्रसिंह गडरिया थाना प्रभारी पुलिस थाना सैलाना, उनि आनन्द बागवान चौकी प्रभारी धामनोद, सउनि शिवजी यादव, प्रआर 861 अनिरुद्ध सिंह, प्रआर 151 हेमन्त जाट, प्रआर 795 संदीप भदौरिया, आर 659 अर्जुन मकवाना, आर 752 तुफान भुरिया, आर.627 यशपाल धनगर, आर 938 विजय मोहनिया, आर 668 मुकेश मेघवाल, आर 398 फकीरचन्द, आर 727 दिनेश पाटीदार, आर 1065 राजु निनामा।