मुंबई । मुंबई के समीप स्थित श्री मोहनखेडा गुरूधाम तीर्थ डाहाणु मे प पूज्य गच्छाधिपति मोहनखेडा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरूदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा की 68 वी जन्म जयंती एवं चतुर्थ स्वर्गारोहण पुण्यतिथी पर आयोजित धर्मसभा मे मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म सा ने कहा हमारे गुरूदेव ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा उत्तम श्रेष्ठ साधक के साथ साथ पुण्यवंत दिव्य आत्मा थी जीवन के अंतिम समय तक सभी जीवो के प्रति गुरूदेव श्री ने करूणा वात्सल्य प्रेम परोपकार जीवदया मानव सेवा की भावना रखी ।
गुरूदेवश्री के लिए सभी समाज के लोगो के भक्तो के दिल मे स्थान था श्रद्धा थी समर्पणता थी । गुरूदेव की उदारता अजब गजब की अद्भुत थी । शासन प्रभावना के कार्य हेतु श्रीसंघ विनंती करते थे मगर गुरूदेव अस्वस्थ होने पर श्री संघ के कार्य के लिए अपने सभी मुनियो को भेजकर शासन प्रभावना के कार्य से जोड़कर सभी मुनियो को आगे बढाने की उतम भावना रखते थे । जो वर्तमान मे कही भी एसी उदारवादी सोच दिखाई नही देती। गुरूदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन जिनशासन एवं गुरूगच्छ के साथ साथ दादा गुरूदेव की आन बान और शान मोहनखेडा महातीर्थ के विकास के लिए समर्पित कर त्रिस्तुतिक संघ एवं जिनशासन मेअमर हो गए। ऐसे महान सद् गुरूदेव के आशीर्वाद से हम सब जिनशासन के कार्य मे जुडकर गुरूदेव के अधुरे स्वप्न को साकार करने के लिए संकल्पित है आज भी गुरूदेव हम सब पर आशीर्वाद बरसा रहे है गुरूदेव आज भी हमारे साथ ही है ऐसे महान गुरूदेव को अनंत वंदना।
तीर्थ विकास प्रेरक, तीर्थ मार्गदर्शक, गुरू राजेन्द्र ऋषभ कृपापात्र बंधुबेलडी मुनि पीयूष मुनि रजत गुरू भगवंत की पावन प्रेरणा से कई घोषणाए हुई ।
घोषणाए – 15 लाख रुपए मे आजीवन प्रत्येक सुदि सप्तमी को भाता का लाभ चांदराई राजस्थान निवासी श्रीमति रोशना देवी कमलेशजी वलदरिया परिवार ने लिया । आजीवन गरम पानी का लाभ 2 लाख 11 हजार रुपए मे नोवी राजस्थान निवासी स्व प्रवेश प्रकाश जी नागौत्रा सोलंकी परिवार ने लिया । 14 स्वप्न पालणा जी आदि निर्माण मे 1 लाख रुपए का लाभ विरार महाराष्ट्र निवासी श्रीमति बसंतीदेवी जयंतीलालजी परिवार ने लिया कई गुरू भक्तो ने भोजनशाला कायमी तिथी मे लाभ लिया ।
कार्यक्रम के अंत मे सभी लाभार्थी परिवार का बहुमान ट्रस्ट मंडल की ओर से किया एवं 100 रुपए की प्रभावना कमलेश जी वलदरिया की ओर से प्रदान की गई ।