जावरा के प्रकाश बारोड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

जावरा (अभय सुराणा) । मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीलसुख लाल कटारिया एवं कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मेहता की अनुशंसा पर पत्रकार प्रकोष्ठ के प्रदेश (अध्यक्ष) संयोजक दीपक दुग्गड द्वारा मालवा महासंघ पत्रकार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी मप्र के जिले के जावरा के प्रकाश बारोड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री बारोड़ के मनोनीत होने पर ईस्ट मित्रों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।