
जावरा (निप्र)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ जावरा द्वारा करुणा दिवस के अवसर पर जीव दया सोसायटी जावरा पर गौ माता को गुड गोग्रास एवं सब्जियों का आहर करा कर दया और करुणा की भावना को आत्मसात किया।
इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि जैन समाज द्वारा जियो और जीने दो की भावना के अनुरूप निर्दोष अबोले प्राणीयो की आत्म शांति के लिए तप त्याग के साथ-साथ सेवा कार्य भी किए जाते हैं। आपने कहा कि जहां करुणा होती है वहां परमात्मा का वास होता है। आज महासंघ द्वारा हम उन सभी अबोले प्राणी जो अपना दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं और नहीं अपने प्राणों की रक्षा ऐसे में उनके प्रति करुणा प्रकट करना एवं सेवा कार्य कर मानवीय संवेदना का प्रतीक बन जाता है इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों में प्रारंभ में नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ ही ओम शांति जिनेश्वर शांति करो सभी जीवो को सुखी करो का जाप किया गया। आज गो माताओ को गुड़ गोग्रास एवं हरी सब्जियां खिलाई गई ।
लाभार्थी प्रकाशचंद्र संघवी एवं संकल्प संघवी रहे ।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार हरण ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकल्प संयोजक हेमंत जैन ने माना। इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति नेमीचंद जैन प्रकाशचंद संघवी राजकुमार हरण शांतिलाल डांगी शेखर नाहर राजेंद्र कोचर प्रकाशचंद्र पामेचा रमणीक जैन हेमंत जैन अभय सुराणा अनिल चोपड़ा विनोद चपडोद ऋषभ छाजेड़ अशोक डूंगरवाल जयंतीलाल ओस्तवाल आदि उपस्थित रहे।