पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के नवीन पदाधिकारियों की पहली कार्यकारी बैठक सम्पन्न

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की नवीन मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली कार्यकारी बैठक आहूत हुई। उक्त बैठक संगठन द्वारा दिए गए पांच कार्यक्रमों के पांच प्रभारी तथा पांचो कार्यक्रम के 10 सह प्रभारी की उपस्थिति में हुई। बैठक में स्वागत उदबोधन मंडल अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पंवार ने दिया। उक्त बैठक को मार्गदर्शन जिला कोषाध्यक्ष जयवंत जी कोठारी ने दिया।।उक्त बैठक में 5 जून से लेकर 6 जुलाई तक के कार्यक्रमों को पूर्ण करने की योजना बनाई गई। कार्यकारी बैठक का संचालन मंडल महामंत्री कमल सिलावट ने किया और आभार कमलेश टांक ने माना।

Play sound