उमंग के रंग सेवा के संग

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम द्वारा सेवा का संकल्प के तहत एक और प्रोजेक्ट जन्मदिन बाल गृह में निराश्रित व गुमशुदा बच्चों के बीच मनाया गया । ग्रुप सदस्य श्रीमती मंजूषा ओहरा के द्वारा अपने पोते अर्हत का जन्मदिन अर्जुन बालआश्रम इंदिरा नगर में बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया। जहां उनके द्वारा आश्रम को बच्चों के लिएखेल सामग्री क्रिकेट किट, कैरम ,लूडो, फुटबॉल ,चेस, बैडमिंटन,हॉकी ड्राइंग सामग्री, ड्राइंग कॉपी, कलर व ड्राइंग सामग्री, किराना सामान दाल ,चावल, पोहे, परमल, पास्ता, मैगी, कोलड्रिंक, नमकीन, पेस्ट्री, बैक समोसे, टाफी, मिठाइयां, आइसक्रीम, व अन्य जरूरी सामग्री दी गई ।
इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया, बिंदु कटारिया, निर्मला पटवा, अनिता कोठारी, अनीता हरकावत, साधना पोरवाल, स्नेह लता धाकड़, सुनीता डांगी, आभा नागोरी, ऊषा भंडारी, शशि संघवी, अर्चना मोदी, उषा खिमेसरा, व अन्य संगिनी सदस्य एवं ओहरा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।