जैन सोश्यल ग्रुप जावरा गोल्डन ने 56 भोग द्वारा गौ स्वामीवात्सलय का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा)। जैन सोश्यल ग्रुप गोल्डन ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए किया जीवदया का अनूठा आयोजन ग्राम रोजाना स्थित गौशाला में किया।ग्रुप एवं ग्रुप की जीवदया समिति के तत्वाधान में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम के अतर्गत गौ माता के लिये 56 भोग का आयोजन किया गया। यह जावरा क्षेत्र में प्रथम अनूठा व अकल्पनीय आयोजन था।जिसमें मिठाई,फल,सब्जी,अनाज, पशु आहार, हरा चारा, गुड आदि खाद्य सामग्री का सेवन कराया गया।साथ ही करुणा दिवस के उपलब्ध में एक अबोध जीव का अभयदान भी किया गया।जिसे गौशाला प्रमुख विनोद चपड़ोद को सुपुर्द किया गया।जिसके लाभार्थी निश्छल नित्या पोखरना एवं ग्रुप सदस्य रहे। ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा इस कार्यक्रम में सभी खादय सामग्री का अपने हाथों से गौमाता को भोजन करवाकर आत्मशांति का अनुभव किया ।इस मौके पर जेएसजी म.पर.रीजन के अध्यक्ष राहुल चपड़ोद ने अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि जीवो के प्रति करुणा एवम दया जैन धर्म का मूल सिद्धांत है।ऐसी भावना के साथ गोल्डन परिवार द्वारा जो जीवदया का कार्य किया गया पूरे म.प्र.रीजन के लिए एक गर्व का कार्य है ।साथ ही एक जीव को अभयदान देकर भी जीवदया का कार्य किया गया। म प्र रीजन के 51000 हजार पोधो को लगाने के संकल्प अंतर्गत गौशाला परिसर में गोल्डन दम्पतियों द्वारा पौधारोपण का कार्य भी किया गया।कार्यक्रम में म प्र रीजन अध्यक्ष राहुल चपड़ोद,ग्रुप अध्यक्ष मोहित चपड़ोद, जीवदया समिति प्रमुख नीरज मेहता, अमन कटारिया, प्रतीक डुंगरवाल,जितेंद्र जैन,हिमांशु मेहता,नीलेश ओरा,निश्छल पोखरना,प्रीतेश खारीवाल, निलेश कोठारी, विपुल मेहता, प्रतिक ओरा,नीरज वया, नितिन कोठारी, लक्ष्य जैन,पुनीत चौरडिया,रौनक ओरा, सार्थक मेहता,भावेश नवलखा, चिराग पटवा, गौरव बाफना, पिंकेश जैन, लोकेंद्र ओरा, मनीष चत्तर, अमित मोगरा, रचित धारीवाल, अंशुल गंगवाल, सौरभ मेहता, राहुल दख, सुमित मंडोत,कुलदीप सालेचा, प्रणय दख,रुचित कोलन,समकित धारीवाल,अश्विन चौरडिया,संतोष पांचाल, सिद्धार्थ लोढ़ा, महावीर जैन,रवि सालेचा,शैलेश छाजेड़, राहुल छाजेड़ एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।।कार्यक्रम का संचालन नीरज मेहता आभार जितेंद्र जैन ने माना।उक्त जानकारी प्रचार सचिव विपुल मेहता ने दी।